- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: शिक्षक से 4...
मध्य प्रदेश
MP News: शिक्षक से 4 लाख रुपए लूटे, फिर जिंदा जलाकर मार डाला
Sarita
16 May 2025 12:47 PM IST

x
MP News: दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने गुरुवार रात एक शिक्षक से 4 लाख रुपए लूट लिए और उसे जिंदा जला दिया. गंभीर रूप से झुलसे शिक्षक को परिजन रात में ही जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के भाई ने बताया कि आग में झुलसे उसके बड़े भाई का फोन आया था, उसने बताया कि उसे चार लोगों ने जिंदा जला दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है|
आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. मृतक शिक्षक राजेश त्रिपाठी (पिता आरपी त्रिपाठी) 47 सुनवाहा के निवासी थे. उनके भाई मुकेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बड़े भाई शासकीय स्कूल रुसांडो में प्राइमरी शिक्षक के पद पर पदस्थ थे. गुरुवार रात वह हटा आए थे और यहां से करीब चार लाख रुपए लेकर अपने गांव सुनवाहा जा रहे थे. हारट और बड़ौदा के बीच नहर के पास अज्ञात लोगों ने उसकी बाइक रोककर चार लाख रुपए लूट लिए और फिर उसके साथ मारपीट करने के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
घायल अवस्था में उसने फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो राजेश गंभीर रूप से जला हुआ मिला, उसकी बाइक पास में ही खड़ी थी। परिजन उसे तत्काल हटा सिविल अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुकेश त्रिपाठी ने बताया कि रात 10 बजे उसके भाई का फोन आया था।
कॉल पर उसने बताया कि चार लोगों ने उसकी बाइक को ओवरटेक किया, फिर पैसे छीने, उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। हालांकि वह आरोपियों को नहीं जानता था। इधर, मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार रात में ही जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।हाटा पुलिस घटना स्थल की जांच कर रही है और कोतवाली पुलिस भी जांच कर रही है।
TagsMPशिक्षकMPTeacherजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





