- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: होटल के कमरे...

x
MP News: सतना से एक सनसनीखेज मामला सामने आय़ा है। एक 25 साल के नौजवान युवक की लाश होटल के कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक घरवालों से काम कहकर रीवा के लिए निकला था लेकिन सतना में ही उसकी लाश मिलने से हड़कंप है।फार्मा कंपनी के MR की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से हलचल है । 25 वर्षीय युवक प्रखर का शव सतना के ही होटल सरोवर में मिला
मृतक की पहचान धवारी महादेवा रोड के रहने वाले प्रखर तिवारी के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक प्रखर घर से यह कहकर निकला था कि वो रीवा जा रहा है, जब उसके पापा ने फोन किया था तो वो बोला था कि रास्ते में हूं।
लेकिन जानकारी ये सामने आई है कि उसके दोस्त के नाम पर होटल में कमरा बुक था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसके पिता ने फोन किया था। उसके दोस्तों ने पिता का फोन उठाया और कहा कि प्रखर ठीक नहीं है, दोस्त ने ही बताया था कि वे सुभाष चौक स्थित होटल सरोवर में हैं। घरवाले दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे, जब तक परिजन और दोस्त उसे जिला अस्पताल लेकर गए, तब तक प्रखर की जान जा चुकी थी ।डॉक्टरों ने प्रखर को मृत घोषित कर दिया।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि होटल का कमरा प्रखर के दोस्त राजवीर सिंह बघेल के नाम पर शुक्रवार को बुक किया गया था। दोस्तों ने दिनभर कमरे में शराब पी थी। परिजनों ने प्रखर की मौत पर शक जताया है। लिहाजा पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और मौत का असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। लिहाजा इस घटना के बाद सनसनी है।
TagsMPहोटलयुवकशवhotelyoung mandead body जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





