- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: पेट्रोल पंप...
मध्य प्रदेश
MP News: पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल
Sarita
20 Sept 2025 7:24 AM IST

x
MP News: जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दो तेज रफ्तार बाइकों की आपस में टक्कर हो गई, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीधी के जिला अस्पताल लाया गया। गौरतलब है कि जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है, जिसके चलते यह सड़क हादसा हुआ है।
सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र के सिंघावल थाने की ग्राम पंचायत बमुरी स्थित मिश्रा पेट्रोल पंप के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया गया है कि सिहावल निवासी हरिप्रसाद सोनी (45) पुत्र राम सिया सोनी और आयुष सोनी (8) पुत्र हरिप्रसाद सोनी अपने परिवार के साथ सिहावल से सीधी जा रहे थे। उधर, हिनौती निवासी अशोक गुप्ता का 17 वर्षीय पुत्र अनुज गुप्ता रोज़ की तरह पढ़ाई के लिए मॉडल स्कूल जा रहा था। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास उसका एक्सीडेंट हो गया। तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
Next Story





