- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: परिवार के साथ...
मध्य प्रदेश
MP News: परिवार के साथ कांवड़ भरने गए दो बच्चों की नदी में डूबने से मौत
Sarita
22 July 2025 8:47 AM IST

x
MP News : अशोकनगर जिले के तूमन गांव स्थित त्रिवेणी नदी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दियाधारी गांव के दो बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में 16 वर्षीय सौरभ लोधी और 9 वर्षीय आरुषि साहू शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, सावन के दूसरे सोमवार को दोनों बच्चे अपने परिवार के साथ त्रिवेणी संगम पर कावड़ भरने आए थे। दोपहर करीब 12 बजे दोनों अचानक नदी में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन बच्चे गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही कचनार थाना प्रभारी पूनम नाविक मौके पर पहुंचीं।
ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सावन के सोमवार को यहां कावड़ भरने वालों की भारी भीड़ होती है। उन्होंने प्रशासन से एसडीआरएफ की नियमित तैनाती की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
TagsMPकांवड़भरनेबच्चोंनदीमौतMPKanwarFillingChildrenRiverDeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





