- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: सोन नदी में...

x
MP News: सीधी जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत सिहावल चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बघोर में शनिवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां ढेकाऊ घाट पर सोन नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब गांव के दर्जनों बच्चे रोज की तरह सुबह करीब 9 बजे नहाने के लिए घाट पर पहुंचे थे. नहाते समय दो बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. साथ में मौजूद बच्चों ने मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन जब तक ग्रामीण वहां पहुंचे, तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी|
आनन-फानन में बच्चों को बाहर निकाला गया और परिजन तत्काल उन्हें लेकर सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. राम भूषण पटेल ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही सिहावल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. दोनों मृत बच्चों का पंचनामा तैयार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया. मृतकों की पहचान गणेश विश्वकर्मा पुत्र रामचंद्र विश्वकर्मा (8) और अलका विश्वकर्मा पुत्र सुरेश विश्वकर्मा (9) के रूप में हुई है। दोनों बाघोर ग्राम पंचायत के निवासी थे और एक ही परिवार के बताए जा रहे है |
TagsMPनदीबच्चोंमौतMPriverchildrendeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





