मध्य प्रदेश

MP News: खदान में भरे पानी में डूबने से दो बहनों की मौत, परिवार में मातम

Sarita
22 July 2025 11:55 AM IST
MP News: खदान में भरे पानी में डूबने से दो बहनों की मौत, परिवार में मातम
x
MP News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में खदान में भरे पानी में नहाते समय दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। नादन देहात पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना क्षेत्र के बठिया गांव में कल शाम खदान में भरे पानी में नहाते समय दो मासूम बच्चियां गहरे पानी में डूब गईं। दोनों की पहचान उसी गांव की पुष्पा (6) और प्राची (4) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, दोनों बहनें अपने घर के पीछे बनी खदान में नहा रही थीं। खेलते-खेलते दोनों बहनें गहराई में चली गईं और डूब गईं। काफी देर तक बच्चियां दिखाई नहीं दीं तो परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की। ग्रामीणों को जब पता चला कि वे खदान की ओर गई हैं तो स्थानीय युवकों ने तुरंत पानी में गोता लगाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों के शव बाहर निकाल लिए गए। हादसे की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पिता पिंटू कोल का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही नादन थाना प्रभारी केएस बंजारे टीम के साथ पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Next Story