मध्य प्रदेश

MP News: मछली पकड़ रहे दो युवकों पर अचानक गिरी बिजली, मौत

Sarita
19 May 2025 12:49 PM IST
MP News: मछली पकड़ रहे दो युवकों पर अचानक गिरी बिजली, मौत
x
MP News : मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में तालाब में मछली पकड़ने गए दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। आफत बनकर गिरी बिजली ने दोनों की जान ले ली। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना खवासा थाना क्षेत्र की है। खरगोन जिले के कसरावद के चार लोग ढोलखरा गांव में तालाब में मछली पकड़ने गए थे।
तभी अचानक बिजली गिरी और दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल थांदला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
Next Story