- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: दो युवकों की...
मध्य प्रदेश
MP News: दो युवकों की हत्या, गुस्साए लोगों ने शराब की दुकान में लगाई आग
Sarita
17 May 2025 12:30 PM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के सिवनी के केवलारी में शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे दो युवकों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायलों को केवलारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा जांच के बाद उन्हें जिला अस्पताल सिवनी रेफर कर दिया गया। जहां जिला अस्पताल के डॉक्टर ने जांच के बाद युवकों को मृत घोषित कर दिया है। दोनों युवकों का पोस्टमार्टम सिवनी में किया जाएगा। केवलारी में हुई हत्या से जहां इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं मृतक युवक परसापानी गांव के बताए जा रहे हैं। युवकों की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर फैल गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केवलारी के समीप ग्राम परसापानी निवासी दोनों युवक अमन पुत्र चंद्र कुमार बघेल (20) और रूपक बघेल पुत्र स्वर्गीय सुरेश बघेल (25) शुक्रवार को गांव में कृषि कार्य कर केवलारी पहुंचे थे, जहां किसी ठाकुर ने फोन कर उन्हें खेरामाई मंदिर के पास खिरका मोहल्ला के पास बुलाया। युवक की हत्या के बाद इलाके में गुस्सा है। गुस्साए लोगों ने शराब की दुकान में आग लगा दी।
TagsMPयुवकोंहत्याशराबदुकानआगMPyouthsmurderliquorshopfireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





