- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: निर्माणाधीन...
मध्य प्रदेश
MP News: निर्माणाधीन पुल की छड़ों से टकराई वंदे भारत ट्रेन, टला बड़ा हादसा
Sarita
22 May 2025 10:44 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश में अचानक मौसम बदल गया और आंधी-तूफान के चलते कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज बारिश हो रही है. इसके चलते ट्रेन औबेदुल्लागंज और मंडीदीप के बीच खड़ी है. जहां निर्माणाधीन पुल की छड़ें गिरने से ट्रेन का ओवरहेड वायर टूट गया है. इसके चलते वंदे भारत एक्सप्रेस रुक गई है. जानकारी के मुताबिक निर्माणाधीन पुल की छड़ें भोपाल से रीवा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (ट्रेन नंबर 20173) से टकरा गईं. इसके बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकना पड़ा|
हादसा बुधवार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच औबेदुल्लागंज स्टेशन के पास बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक रेलवे गति शक्ति प्रोजेक्ट के तहत पुल का निर्माण कार्य चल रहा था. तेज आंधी और बारिश के चलते निर्माणाधीन पुल की छड़ें अचानक वंदे भारत एक्सप्रेस से टकरा गईं. लोको पायलट द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से यात्री घबरा गए, हालांकि किसी को चोट नहीं आई लेकिन ट्रेन के कुछ कोच के शीशे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इस दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
TagsMPपुलछड़ोंटकराईवंदे भारत ट्रेनMPbridgerodscollidedVande Bharat trainजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





