- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: पति के सामने...

x
MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पद्म नगर थाना क्षेत्र में जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर आबूद गांव के पास देर रात बदमाशों ने एक दंपत्ति पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पति के सामने ही पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और पति को भी बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि डिगरिस गांव निवासी महेंद्र पटेल को देर रात पेट में तेज दर्द हुआ। वह अपनी पत्नी सविता पटेल के साथ बाइक से इलाज के लिए खंडवा जा रहे थे।
गांव से करीब डेढ़-दो किलोमीटर दूर रास्ते में बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। हमले के दौरान बदमाशों ने सविता पटेल पर चाकुओं से वार किया और उनके गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। महेंद्र पटेल की भी जमकर पिटाई की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय, सीएसपी अभिनव कुमार बारंगे और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायल महेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। देर रात बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए। एसपी मनोज कुमार राय का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Next Story





