मध्य प्रदेश

MP News: बिजली ठीक कर लौट रहे मजदूरों को गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

Sarita
25 Jun 2025 6:35 AM IST
MP News: बिजली ठीक कर लौट रहे मजदूरों को गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत
x
MP News: दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजघाट के पास सोमवार रात एक ट्रक चालक ने बिजली सुधार कर बाइक से लौट रहे दो कर्मचारियों को टक्कर मार दी. इसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया. घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया. मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है. टक्कर मारने वाला ट्रक गैस सिलेंडर से भरा था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंदुर सिंह पिता देवी सिंह लोधी (50) निवासी मौजीलाल खमरिया और मोहन सिंह बिजली विभाग में आउटसोर्स कर्मचारी थे. जो सोमवार रात तेजगढ़ अंतर्गत एक गांव में बिजली लाइन सुधार कर बाइक से लौट रहे थे|
तभी राजघाट के पास जबलपुर की ओर से आ रहे गैस सिलेंडर से भरे ट्रक क्रमांक एमपी 20 जेड एस 6408 के चालक ने बिजली कर्मचारियों की बाइक को टक्कर मार दी और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें 108 की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और पुलिस को सूचना दी. उधर, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जिला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने इंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे घायल मोहन सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
Next Story