- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: बैरिकेड से...

x
MP News: नवरात्रि मेले की तैयारियों के दौरान शारदा प्रबंधन समिति की घोर लापरवाही के कारण एक युवक की मौत हो गई। वार्ड क्रमांक 1, अंधरा टोला में नहर के पास देवीजी शारदा प्रबंधन समिति द्वारा लगाए गए बैरिकेड से टकराकर एक युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान संतोष चौधरी उर्फ लाला के रूप में हुई है। वह काम से घर लौट रहा था। रात के अंधेरे में उसे बैरिकेड दिखाई नहीं दिया। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अगर सड़क पर बैरिकेड लगाए गए थे, तो रेडियम पट्टी या लाइटिंग सहित सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाने चाहिए थे।
घटना की सूचना पर परिजन और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे। सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी की पहल पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। प्रशासनिक सहायता की माँग की गई है।मृतक की भाभी ने बताया कि लाला घरेलू सामान खरीदने गया था। उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। उसके पिता लकवाग्रस्त हैं। कलेक्टर और एसडीएम से बात कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की गई है।
Next Story





