मध्य प्रदेश

MP News: चिमनी जलाकर सो गया युवक, जिंदा जलकर मौत

Sarita
1 Aug 2025 12:28 PM IST
MP News: चिमनी जलाकर सो गया युवक,  जिंदा जलकर मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया। यहां रोशनी का इंतजाम करना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। बिजली गुल होने के कारण युवक खेत में बनी अपनी झोपड़ी में चिमनी जलाकर सो गया, लेकिन अचानक चिंगारी भड़की और आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में युवक की मौत हो गई। घटना पपौंध थाना क्षेत्र के जमुनी गांव की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय रामदास कोल पिता लाला कोल रात में अपने खेत पर बने कच्चे मकान में रह रहा था। बिजली गुल होने के कारण उसने कमरे में चिमनी जलाई और सो गया। अचानक चिमनी से निकली चिंगारी ने पास में रखी पन्नी और अन्य ज्वलनशील वस्तुओं में आग लगा दी।
आग और धुएं से बचने के लिए रामदास कमरे में रखे ड्रम पर चढ़ गया, लेकिन दम घुटने से बेहोश हो गया और वहीं उसकी मौत हो गई। सुबह पड़ोसियों ने झोपड़ी से धुआं निकलता देखा तो शोर मचाया। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उसे तोड़ना पड़ा। अंदर का नजारा देखकर लोग दंग रह गए। सूचना मिलने पर पपौंध थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा चिमनी में लगी आग का नतीजा लग रहा है। मामले की जाँच जारी है।
Next Story