- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP Weather:मौसम विभाग...
मध्य प्रदेश
MP Weather:मौसम विभाग ने 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी
Sarita
5 Aug 2025 10:12 AM IST

x
MP Weather: मध्य प्रदेश में अगस्त की शुरुआत ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। कुछ जिलों में धूप और तेज हवाओं के साथ धूल भी देखने को मिली। मौसम विभाग ने 11 जिलों में भारी अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, बारिश थमने के बाद शहरों में लोगों को नई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी भोपाल समेत इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में बारिश के बाद कीचड़ और धूल ने परेशानी बढ़ा दी है। सड़कें उखड़ने से धूल के गुबार उठ रहे हैं, जिससे लोगों को सांस लेने और वाहन चलाने में दिक्कत हो रही है। मानसूनी सिस्टम 4 दिन तक कमजोर रहेगा, जिससे प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, यूपी से बिहार तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। राजस्थान और सौराष्ट्र के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है। इसका असर अगले 24 के अंदर एमपी के ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग में देखने को मिल सकता है। इसके चलते इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
हल्की बारिश का अलर्ट- भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, मैहर और पांढुर्णा।
TagsMPमौसम विभागचेतावनी MPMeteorological DepartmentWarning जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





