- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- नर्मदा नदी किनारे मिला...
नर्मदा नदी किनारे मिला दांतों वाला रहस्यमयी पत्थर, विशालकाय जीव के जबड़े जैसा आकार देख ग्रामीण हैरान

यह रहस्यमयी संरचना अभी पूरी तरह जमीन से बाहर नहीं निकाली जा सकी है। इसका बड़ा हिस्सा मिट्टी के भीतर दबा हुआ है। आकृति मिलने के बाद आसपास पानी भर जाने के कारण आगे खुदाई करना संभव नहीं हो पाया। यही वजह है कि अभी तक इसका पूरा आकार और बनावट सामने नहीं आ सकी है। मौके पर मौजूद लोगों ने इस अनोखी वस्तु की तस्वीरें और वीडियो भी बनाए। इसकी आकृति देखकर कुछ ग्रामीणों ने इसे धार्मिक आस्था से जोड़ दिया। कुछ लोगों ने इसे किसी दैवीय स्वरूप के समान मानते हुए पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी। वहीं, अन्य ग्रामीणों ने इसे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानते हुए विशेषज्ञों से जांच कराने की मांग उठाई।
घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन तक भी पहुंची। सूचना मिलने के बाद देर शाम तहसीलदार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। अभी तक इस संरचना को लेकर किसी पुरातत्वविद्, भूवैज्ञानिक या जीवाश्म विशेषज्ञ की आधिकारिक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है।





