- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Panna: 4 माह के तेंदुए...
मध्य प्रदेश
Panna: 4 माह के तेंदुए की मौत पर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल
Tara Tandi
19 May 2025 5:04 PM IST

x
Panna पन्ना : टाइगर रिजर्व से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां बफर जोन में चार माह के तेंदुए के शावक की मौत हो गई. यह मामला तब उजागर हुआ जब ग्रामीणों ने झिन्ना बीट क्रमांक 282-83 की सीमा में मृत शावक को देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी.सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद पीटीआर का अमला हरकत में आया.
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया.जांच के लिए सतना से श्वान दल भी बुलाया गया.अजयगढ़ के पशु चिकित्सक डॉ. एम.एल. प्रजापति और वन्यप्राणी विशेषज्ञ डॉ. संजीव गुप्ता ने फील्ड डायरेक्टर की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम किया.
प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि शावक की मौत संभवतः किसी बीमारी के कारण हुई है.हालांकि, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी.इस घटना ने पन्ना टाइगर रिजर्व की निगरानी प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि वन्यजीवों की सुरक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर होती दिखाई दे रही है.
TagsPanna 4 माह तेंदुए मौतवन विभागकार्यप्रणाली सवालPanna leopard death 4 months agoforest departmentworking system questionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





