- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Panna: शादी में आए...
मध्य प्रदेश
Panna: शादी में आए व्यक्ति की हत्या का शक, पुलिस ने शुरू की जांच
Tara Tandi
9 Jun 2025 2:32 PM IST

x
Panna पन्ना : शादी समारोह से अचानक गायब हुआ शख्सः अगले दिन पन्ना-पहदीखेड़ा मार्ग पर मिला शव, सतना से शादी में शामिल होने आया था घटना बृजपुर थाना क्षेत्र के धनौजा गांव की है। सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के कलपा माड़िया गांव से 30 वर्षीय रतिराम उर्फ रातू एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था.रतिराम अपने परिजनों के साथ समारोह में शरीक हुआ, लेकिन कुछ समय बाद अचानक वहां से लापता हो गय.
परिजन उसे ढूंढते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला इसी बीच पन्ना-पहदीखेड़ा सड़क मार्ग पर स्थानीय लोगों ने एक शव देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी.
स्थानीय निवासी लोगो ने बताया
“हम लोग सुबह सैर पर निकले थे, तभी सड़क किनारे झाड़ियों के पास शव दिखा.तुरंत पुलिस को फोन किया.”
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की शव की पहचान रतिराम के रूप में हुई.जानकारी के अनुसार, शव पर चोट के कुछ निशान पाए गए हैं, हालांकि मौत का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया
हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.प्रारंभिक जांच में कुछ संदिग्ध परिस्थितियां नजर आ रही हैं। मामले की गहराई से जांच की जा रही है.”
रतिराम की मौत से उसके गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है वो कभी ऐसे कहीं नहीं जाता था.कुछ तो गड़बड़ है। हम चाहते हैं कि पूरी सच्चाई सामने आए. ”
फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है हत्या, हादसा या कोई और कारण। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह का खुलासा हो सकेगा.
पन्ना में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। अब सभी की नजरें पुलिस जांच पर टिकी हैं, ताकि रतिराम की मौत की असली वजह सामने आ सके। हम आपको इस केस से जुड़ी हर अपडेट पहुंचाते रहेंगे.
TagsPanna शादी आए व्यक्तिहत्या शकपुलिस शुरू जांचA person who came to Panna's wedding suspected to be murderpolice started investigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





