- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Shivpuri हाईवे पर पलटी...
मध्य प्रदेश
Shivpuri हाईवे पर पलटी यात्री बस, खराब सड़क बनी दुर्घटना का कारण
Tara Tandi
7 April 2025 12:49 PM IST

x
Shivpuri श्योपुर : शिवपुरी हाईवे कलमी और काली तलाई गांव के बीच में एक निजी कंपनी की बस निर्माणाधीन सड़क की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में करीब 15 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है. राहगीर सेवक धाकड़ निवासी रजपुरा ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस को दे दी. हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर रवाना हो चुकी है.
पुलिस के पहुंचने और जांच पड़ताल के बाद अन्य घायलों का पता चल सकेगा. बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन सड़क की बजह से इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं घट रही हैं. सड़क निर्माण एजेंसी के ठेकेदार द्वारा खोदी गई सड़क पर पानी नहीं डाला जा रहा है.जिससे सड़क पर कई किलोमीटर तक धूल के गुबार उड़ने से वाहन चालकों को सड़क दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है.
थाना प्रभारी बोले बस पलटने की मिली सूचना
देहात थाना प्रभारी शशि तोमर ने बताया कि निजी बालाजी बस पलटने की सूचना मिली है।हम मौके पर रवाना हो चुके हैं. मौके पर पहुंचकर स्थिति का पता लग सकेगा, फिलहाल 15 यात्री घायल बताए गए हैं. जिसमें पुरुष महिलाओं समेत बच्चे भी शामिल है. यह हादसा निर्माणाधीन सड़क पर चल रहे निर्माण की बजह से बस अनियंत्रित होने से हुआ है.
सड़क निर्माणाधीन होने के चलते हुआ हादसा
राहगीर सेवक धाकड़ रजपुरा ने बताया कि हम किसी काम से अपने गांव से श्योपुर आ रहे थे. तभी हमने देखा कि एक बस निर्माणाधीन सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई है. हमने इसकी जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को भी दे दी है. बस पलटने से 15 यात्री घायल हुए है.
TagsShivpuri हाईवेपलटी यात्री बसखराब सड़क बनीदुर्घटना कारणShivpuri highwaypassenger bus overturnedbad roadcause of accidentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





