मध्य प्रदेश

Rajgarh: दलित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया

Admindelhi1
1 Sept 2025 12:54 PM IST
Rajgarh: दलित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया
x

राजगढ़: कुरावर थाना क्षेत्र के ग्राम माना में रहने वाली 26 वर्षीय दलित महिला ने बड़ोदिया तालाब निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर डेढ़ माह की अवधि में कई बार गलत काम और विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम माना निवासी 26 वर्षीय दलित महिला ने बताया कि ग्राम बड़ोदिया तालाब निवासी अर्जुन पुत्र गोविंद खाती ने शादी का झांसा देकर 11 जून से 27 जुलाई के बीच कई बार गलत काम किया। अब वह शादी करने से इंकार कर रहा है,विरोध करने पर उसने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मौके से फरार आरोपित के खिलाफ धारा 69, 115(2), 351(3) बीएनएस, एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

Next Story