- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Rannaid: तेज रफ्तार...
मध्य प्रदेश
Rannaid: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, चार की दर्दनाक मौत
Tara Tandi
4 May 2025 11:51 AM IST

x
Rannaid रन्नाैद :- थाना क्षेत्र के माढ़ा गणेशखेड़ा पेट्राेल पंप के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक काे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र सहित परिवार के 4 लाेगाें की माैत हाे गई है। मृतकाें में दाे बच्चियां भी शामिल हैं।
घटना के बाद कार सवार गाड़ी काे वहीं छाेड़कर भाग गए। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर शवाें काे पीएम के लिए पहुंचाया। कार काे जब्त करके थाने में रखवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक मृतक पक्ष के लाेग नहीं पहुंचे हैं।
कार सवाल गाड़ी छोड़कर फरार
शनिवार दाेपहर रन्नाैद निवासी संजय राजपूत की कार ने खरैह की तरफ से आ रही बाइक काे टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार पिता किशनलाल आदिवासी (57), पुत्र बंटी उर्फ सियानंद आदिवासी (30), पूनम पिता सियानंद आदिवासी (6), सलाेनी पिता सियानंद आदिवासी (4) सभी निवासी खाेराना की माैके पर ही माैत हाे गई।
हादसा के बाद लाेगाें की भीड़ जमा हाेते देख कार सवार लाेग गाड़ी काे छाेड़कर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर रन्नाैद थाना प्रभारी अरविंद चाैहान माैके पर पहुंचे और शवाें काे उठाकर पीएम के लिए पहुंचाया। कार काे जब्त कर लिया है।
विवाह आयाेजन में शामिल हाेने जा रहे थे
पुलिस कार मालिक से संपर्क करने में जुटी हुई है। वहीं सूत्राें के मुताबिक कार काे विवाह आयाेजन में जाने के लिए किसी ने बुक किया था। हादसे के बाद कार में सवार लाेगाें ने अपना सामान निकाला और पीछे से आ रही दूसरी कार में रख दिया। इसी कार में बैठकर कार सवार रवाना हाे गए।
परिवार के चार लोगों की मौत
कार और बाइक की टक्कर में चार लाेगाें की माैत हुई है। मृतकाें में पिता-पुत्र और दाे बच्चियां शामिल हैं। अभी मृतक पक्ष के लाेग नहीं पहुंचे हैं, इसलिए अधिक जानकारी उनके आने के बाद ही मिल पाएगी।
TagsRannaid तेज रफ्तार कारबाइक सवार परिवार रौंदाचार दर्दनाक मौतRannaid High speed car ran over a family riding a bikefour died in a painful deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





