मध्य प्रदेश

Rethi: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

Tara Tandi
12 May 2025 1:40 PM IST
Rethi:  ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
x
Rethi रीठी: मध्यप्रदेश कटनी-बीना रेलखंड के रीठी रेलवे स्टेशन से इस समय एक दर्दनाक खबर सामने आई है. सोमवार सुबह करीब 7 बजे रीठी स्टेशन की अप मेन लाइन पर खंभा नंबर 1205/9 के पास एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह हादसा था या आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है. रेलवे प्रशासन द्वारा भी इस घटना की जानकारी संबंधित विभागों को दे दी गई है.
हम आपसे अपील करते हैं कि, रेलवे ट्रैक के पास सतर्कता बरतें और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें.”
घटना के बारे मे बताया जा रहा है की जब घटना की सूचना रेल कर्मियों को मिली तो ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर में पूरी घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं आगे की जांच की जा रही है.
Next Story