- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sheopur: आकाशीय बिजली...

x
Sheopur श्योपुर: जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के गढ़ला गांव में दुखद हादसा हो गया. तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से गांव निवासी हरिचंद पटेलिया की पांच दुधारू गायों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब मौसम खराब होने के कारण सभी गायें एक जगह बैठी थीं और अचानक बिजली गिर गई. हादसे की सूचना मिलते ही बरगवां थाना पुलिस और स्थानीय पटवारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई की गई|
थाना प्रभारी महेंद्र धाकड़ ने बताया कि मृत गायों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. हरिचंद पटेलिया ने बताया कि इन गायों की कीमत करीब एक लाख रुपये थी, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और वे गहरे सदमे में हैं. गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा दिया जाए. प्रशासन ने राहत राशि देने का आश्वासन दिया है|
Next Story





