मध्य प्रदेश

Sheopur: नदी में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

Sarita
10 July 2025 2:21 PM IST
Sheopur: नदी में नहाने गए युवक की डूबकर मौत
x
Sheopur श्योपुर: मध्य प्रदेश के श्योपुर ज़िले में सीप नदी के घाट पर नहाने गया एक युवक लापता हो गया। गुरुवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान युवक का शव बरामद हुआ। युवक का नाम गिर्राज था और बुधवार को युवक नदी में नहाने गया था।
युवक के घर न लौटने पर उसके परिजन उसकी तलाश में निकले। सीप नदी के घाट पर उसके कपड़े और चप्पलें देखी गईं। इसके बाद मानपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। गुरुवार सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया जिसमें युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मानपुर पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
Next Story