मध्य प्रदेश

शिलांग पुलिस पहुंची रतलाम, सिलोम जेम्स की ससुराल से बैग जब्त

Saba Naaz
30 Jun 2025 8:08 AM IST
शिलांग पुलिस पहुंची रतलाम, सिलोम जेम्स की ससुराल से बैग जब्त
x
Indore इंदौर : राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रही शिलांग पुलिस की एसआईटी रविवार को मध्य प्रदेश के रतलाम में पहुंची। एसआईटी आरोपी सिलोम जेम्स, उसकी पत्नी और साली को साथ लेकर मंगलमूर्ति कॉलोनी स्थित मनोज गुप्ता के मकान पर पहुंची।
मनोज गुप्ता, सिलोम के ससुर और पेशे से प्रॉपर्टी ब्रोकर हैं। पुलिस की टीम ने यहां करीब एक घंटे छानबीन की और किचन से एक बैग जब्त किया है। सूत्रों के अनुसार, जब्त किए गए बैग में लैपटॉप और सोनम की ज्वेलरी है। जानकारी के अनुसार, एसआईटी रविवार दोपहर इंदौर से सिलोम, उसकी पत्नी और साली को साथ लेकर रतलाम पहुंची थी।
यहां सिलोम के ससुर के घर पर तलाशी के दौरान टीम ने एक बैग बरामद किया, जिसमें महत्वपूर्ण सामान मिलने की संभावना है। मीडिया द्वारा पूछे जाने पर अधिकारियों ने कहा कि यह जांच का हिस्सा है, फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की जा सकती। हालांकि, सूत्रों का दावा है कि बैग में लैपटॉप और सोनम के गहने हैं। तलाशी के बाद एसआईटी सिलोम को लेकर इंदौर रवाना हो गई, जबकि उसकी पत्नी और साली को रतलाम में ही छोड़ दिया गया।
Next Story