मध्य प्रदेश

दौड़ते-दौड़ते अचानक गिरी तेजस्विनी, फिर नहीं उठी...घुड़दौड़ का दर्दनाक वीडियो आया सामने

jantaserishta.com
14 Nov 2026 8:16 AM IST
दौड़ते-दौड़ते अचानक गिरी तेजस्विनी, फिर नहीं उठी...घुड़दौड़ का दर्दनाक वीडियो आया सामने
x
वीडियो भी सामने आया.
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित कुलैथ पशुपालन सम्मेलन सह पशु मेले में एक दुखद घटना सामने आई है. यहां घुड़दौड़ प्रतियोगिता के दौरान चैतगांव से आई तेजस्विनी नाम की घोड़ी की मौत हो गई. दौड़ते समय घोड़ी अचानक जमीन पर गिर पड़ी. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसके गिरने का दृश्य दिखाई दे रहा है.
दरअसल, कुलैथ में विशाल पशुपालन सम्मेलन सह पशु मेले का आयोजन किया गया था. इसमें बड़ी संख्या में पशुपालकों और किसानों ने हिस्सा लिया. मेले में ग्रामीण संस्कृति और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए बैलगाड़ी दौड़ के साथ घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी रखी गई थी.
इसी प्रतियोगिता में चैतगांव से तेजस्विनी नाम की घोड़ी शामिल हुई थी. दौड़ के दौरान वह अचानक गिर पड़ी. बताया जा रहा है कि घोड़ी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है. वीडियो में तेजस्विनी दौड़ के दौरान अचानक गिरती दिखाई दे रही है. हालांकि, उसकी मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है.
पशुपालन मेले का उद्देश्य पशुधन संरक्षण और पशुपालन को बढ़ावा देना है. ऐसे आयोजन में प्रतियोगिताओं के दौरान पशुओं की सेहत और सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है. तेजस्विनी की मौत के बाद सवाल उठ रहे हैं कि प्रतियोगिता से पहले घोड़ी के स्वास्थ्य की जांच की गई थी या नहीं और दौड़ के दौरान पशुओं की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम थे. फिलहाल घोड़ी की मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story