- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल में यूसीसी के...
मध्य प्रदेश
भोपाल में यूसीसी के समर्थन में लगे होर्डिंग पर लिखा गया मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान
SHIDDHANT
18 July 2026 11:55 PM IST

x
Bhopal भोपाल: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की तैयारियों के बीच शनिवार को भोपाल में इसके समर्थन में होर्डिंग लगाए गए हैं। होर्डिंग्स के जरिए केंद्र की मोदी सरकार और मध्य प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया गया है। होर्डिंग्स में मुख्यमंत्री मोहन यादव के उस बयान को प्रमुखता से स्थान दिया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था, 'राम एक शादी करेगा तो रहीम भी एक ही शादी करेगा।'
ये होर्डिंग भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा की ओर से लगाए गए हैं। उनके मालवीय नगर स्थित कार्यालय के साथ-साथ भोपाल के कई प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर यूसीसी के समर्थन वाले संदेश दिखाई दे रहे हैं। होर्डिंग्स के माध्यम से समान नागरिक संहिता को सामाजिक समानता और समान अधिकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है।
राजनीतिक दृष्टिकोण से इन होर्डिंग्स को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि मोहन सरकार जल्द ही यूसीसी को लेकर बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार, कैबिनेट की बैठक के एजेंडे में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का प्रस्ताव शामिल किया गया है। इस बैठक पर पूरे प्रदेश की ही नहीं, बल्कि देश की भी नजरें टिकी हुई हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि राज्य सरकार समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसे इसी मानसून सत्र में लागू करने की दिशा में आगे बढ़ा जा रहा है।
वहीं, भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने होर्डिंग्स के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। राजधानी में लगे इन होर्डिंग्स के बाद यूसीसी का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक चर्चा के केंद्र में आ गया है। हर किसी की नजर अब मंत्रिमंडल की बैठक पर टिकी हैं, जहां समान नागरिक संहिता को लेकर सरकार औपचारिक निर्णय ले सकती है।
Tagsमध्य प्रदेश न्यूज़भोपाल न्यूज़समान नागरिक संहिताUCCमुख्यमंत्री मोहन यादवभाजपा विधायक रामेश्वर शर्माभाजपामोदी सरकारमध्य प्रदेश सरकारUCC लागू करने की तैयारीकैबिनेट बैठकहिंदू मुस्लिम समान कानूनराजनीतिक खबरभोपाल होर्डिंग विवादMadhya Pradesh NewsBhopal NewsUniform Civil CodeChief Minister Mohan YadavBJP MLA Rameshwar SharmaBJPModi GovernmentMadhya Pradesh GovernmentPreparations to implement UCCCabinet MeetingHindu Muslim Equal LawPolitical NewsBhopal Hoarding Controversy
Next Story





