- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Rewa में बना प्रदेश का...
मध्य प्रदेश
Rewa में बना प्रदेश का सबसे आधुनिक हाईकोर्ट, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
Tara Tandi
3 May 2025 11:52 AM IST

x
Rewa रीवा: रीवा में मध्य प्रदेश का सबसे हाईटेक कोर्ट बनकर तैयार हो गया है. इसके उद्घाटन के लिए 4 मई की तारीख तय की गई है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला समेत हाईकोर्ट के जज मौजूद रहेंगे.
उद्घाटन से पहले शुक्रवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने नवनिर्मित भवन का अवलोकन किया। जो कमियां नजर आईं, उन्हें दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं. अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेंद्र पांडे ने रीवा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले सभी लोगों से उद्घाटन में शामिल होने की अपील की है.
नया कोर्ट भवन में 95.93 करोड़ की लागत
नए भवन में यह सब आधुनिक नया कोर्ट भवन 95.93 करोड़ की लागत से बना है। इसमें तीन बड़े ब्लॉक बनाए गए हैं। नए भवन में अधिवक्ताओं के बैठने, वाहनों की पार्किंग और कैंटीन की भी सुविधा होगी.
अधिवक्ता ब्लॉक में 294 चैंबर तैयार किए गए हैं, सेवा भवन में बैंक, एटीएम, पोस्ट ऑफिस और मेडिकल जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। परिसर में 750 अधिवक्ताओं के लिए 36 मीटिंग हॉल और पक्षकारों के लिए विश्राम की व्यवस्था की गई है। अधिवक्ता संघ ने नए भवन के उद्घाटन पर खुशी जताई है.
TagsRewa बनाआधुनिक हाईकोर्टमुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटनRewa becomes a modern High CourtChief Minister will inaugurate itजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





