मध्य प्रदेश

Vidisha: बारातियों से भरी पिकअप पलटी, तीन की दर्दनाक मौत

Sarita
2 May 2025 10:42 AM IST
Vidisha: बारातियों से भरी पिकअप पलटी, तीन की दर्दनाक मौत
x
Vidisha विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा के लटेरी में नेशनल हाईवे 752 पर भीषण सड़क हादसा हो गया. बाराती शादी की रस्में पूरी कर दुल्हन को लेकर बोलेरो पिकअप वाहन में सवार होकर इंदौर से विदिशा के सिरोज लौट रहे थे, तभी बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. तीन गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है|
साथ ही इस हादसे में शामिल अन्य घायलों को भी जिला अस्पताल रेफर किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही विदिशा कलेक्टर और एसपी रोहित के साथ क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा भी मौके पर पहुंचे और घायलों के परिजनों से मुलाकात की. मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. साथ ही गंभीर रूप से घायल और अन्य घायलों को भी जिला अस्पताल रेफर किया गया है|
Next Story