- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sheopur में अज्ञात...
मध्य प्रदेश
Sheopur में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला घायल, चालक फरार
Tara Tandi
29 May 2025 4:23 PM IST

x
Sheopur श्योपुर: श्योपुर देहात थाना क्षेत्र में श्योपुर शिवपुरी हाइवे बाबंदा नाले के पास अज्ञात वाहन ने एक पैदल जा रही महिला को कुचल दिया. हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. दुर्घटना के बाद चालक वाहन को लेकर वहां से भाग गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई.
शव की पहचान के प्रयास जारी
पुलिस ने मृतिका के शव की शिनाख्त का प्रयास किया. लेकिन शव पूरी तरह से कुचल होने की बजह से पहचान नहीं हो पाई. इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्डम गृह हाउस भिजवा दिया गया.मृतिका की उम्र करीब 50 साल है. देहात थाना प्रभारी शशि तोमर का कहना है कि मृतिका की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.शव को पोस्टमार्डम गृह भिजवा दिया है. शव की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे है.
थाना प्रभारी बोले अज्ञात वाहन ने पैदल जा रही महिला को कुचला
देहात थाना प्रभारी शशि तोमर ने गुरुवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की देर रात एक पैदल जा रही महिला को अज्ञात वाहन कुचलकर भाग गया।महिला की मौत हो गई है.महिला के शरीर पूरी तरह से कुचलने की बजह से महिला की पहचान नहीं हो सकी है. मृतिका महिला की उम्र करीब 50 साल है. मृतका के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी रूम में रखवा दिया है. और महिला की शिनाख्त की जा रही है. प्रथम दृष्टया तो यह लग रहा है कि महिला को अज्ञात वाहन ने बुरी तरह कुचला है. महिला की पहचान होने के बाद अन्य कार्रवाई भी पुलिस द्वारा की जाएगी.महिला सब्जी लेकर काली तलाई गांव की ओर जा रही थी तभी यह हादसा हुआ है.
TagsSheopur अज्ञात वाहन टक्करमहिला घायलचालक फरारSheopur unknown vehicle collisionwoman injureddriver abscondingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





