- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Jaisalmer: मिनी ट्रक...

x
Jaisalmer जैसलमेर: जैसलमेर से भीलवाड़ा जा रहे एक मिनी ट्रक में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रक में आग भड़क गई, जिससे कुछ ही देर में ट्रक धू-धू कर जलने लगा। हादसा ओसियां के चेराई रोड पर हुआ। ट्रक में भरी प्लास्टिक की खाली बोतलों की वजह से आग और धुआं तेजी से फैला।
चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान
मिनी ट्रक में आग लगते ही चालक और खलासी ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। आग की सूचना मिलते ही दमकलें मौके पर रवाना हुईं, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन लाखों का नुकसान हो चुका था। ट्रक में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।
आग लगने की वजह बनी प्लास्टिक की बोतलें
ट्रक में पानी की खाली प्लास्टिक बोतलें भरी हुई थीं, जिससे आग तेजी से फैली और उसे बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
TagsJaisalmer मिनी ट्रकलगी आगलाखों नुकसानUn mini camión en Jaisalmer se incendió y se perdieron cientos de miles de dólares.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





