महाराष्ट्र

Maharashtra: अवैध शराब की दुकान का शीशा तोड़ने पर व्यक्ति की हत्या

Sarita
2 May 2025 6:51 AM IST
Maharashtra: अवैध शराब की दुकान का शीशा तोड़ने पर व्यक्ति की हत्या
x
Maharashtra: नागपुर में शराब की अवैध दुकान का शीशा तोड़ने पर एक शख्स की कथित रूप से हत्या कर दी गई। इस हत्या के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने बताया कि सूरज भलावी की बुधवार सुबह शहर के मेयो अस्पताल में मौत हो गई।
वाडी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भलावी के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं , पुलिस के अनुसार, लाठी डंडों से उसकी पिटाई की गई और बाद में उसे पास की झाड़ियों में फेंक दिया गया। भलावी का भाई उसे अस्पताल ले गया, जहां अगली सुबह उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
Next Story