- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Maharashtra: गन्ने से...
महाराष्ट्र
Maharashtra: गन्ने से भरा ट्रक पलटने से छह मजदूरों की मौत
Tara Tandi
10 March 2025 2:30 PM IST

x
Maharashtra महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में सोमवार को तड़के गन्ने से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक पलटने से छह मजदूरों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना पिशोर घाट इलाके में उस समय हुई जब गन्ने से लदा ट्रक कन्नड़ से पिशोर जा रहा था। उन्होंने बताया कि ट्रक पर 17 मजदूर सवार थे और पिशोर घाट पर चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद यह वाहन पलट गया। कन्नड़ शहर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘गन्ने से भरा ट्रक कन्नड़-पिशोर घाट क्षेत्र से गुजर रहा था और मजदूर उस पर सवार थे। यह ट्रक घाट क्षेत्र में पलट गया।’’
स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया। चार मजदूर गन्ने के ढेर के नीचे मृत पाए गए और दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान किसन राठौड़ (30), मनोज चव्हाण (23), मिथुन चव्हाण (26), विनोद चव्हाण (28), कृष्णा राठौड़ (30) और ज्ञनेश्वर चव्हाण (36) के रूप में की गई है। पुलिस ने कहा कि वे कन्नड़ के सतकुंड गांव और आसपास के अन्य इलाकों से थे। उन्होंने बताया कि अन्य 11 मजदूर घायल हो गए, जिन्हें यहां एक सरकारी अस्पताल और अन्य चिकित्सा केन्द्रों में भर्ती कराया गया है।
TagsMaharashtra गन्ने भरा ट्रक पलटनेछह मजदूरों मौतSix workers died in Maharashtra when a truck loaded with sugarcane overturned.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





