महाराष्ट्र

Maharashtra: पानी में डूबे तीन मासूम, पुलिस कर रही मामले की जांच

Tara Tandi
3 Jun 2025 3:58 PM IST
Maharashtra:  पानी में डूबे तीन मासूम, पुलिस कर रही मामले की जांच
x
Maharashtra महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के जालना जिले के जाफराबाद तालुका के वरुद गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें तीन मासूम भाई-बहन खेत के तालाब में डूब गए। मृतक बच्चों की पहचान यश अनिल जोशी (14 वर्ष), दीपाली रमन जोशी (9 वर्ष) और रोहन रमन जोशी (7 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना का पता मंगलवार सुबह तब चला जब गांव के कोनाड शिवरा में खेत के तालाब में बच्चों के शव मिले।
तालाब में डूबने से तीन भाई-बहनों की हुई मौत
जानकारी के अनुसार, ये तीनों बच्चे सोमवार सुबह गांव के पास स्थित महादेव मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। जब वे देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने बच्चों की तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने जाफराबाद थाने में सूचना देकर बच्चों की गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई। रात भर तलाश के बाद मंगलवार सुबह खेतों में काम कर रहे किसानों ने तालाब में बच्चों के शव देखे और तुरंत इसकी सूचना दी। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को तालाब से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्चों की मौत डूबने से हुई है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चे तालाब तक कैसे पहुंचे और उनकी मौत की असली वजह क्या है। जाफराबाद पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तालाब के आसपास के इलाके की तलाशी ली जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बच्चे मंदिर से तालाब तक कैसे पहुंचे।
Next Story