- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: वोटर लिस्ट...
Mumbai: वोटर लिस्ट रिवीजन में बदलाव, चुनाव आयोग ने जारी किया नया कार्यक्रम

मुंबई: भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र में 1 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, बूथ लेवल अधिकारी 30 जून से 17 अगस्त 2026 तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। वहीं, मतदान केंद्रों के युक्तिकरण और पुनर्गठन का कार्य भी 17 अगस्त 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) 24 अगस्त 2026 को प्रकाशित किया जाएगा।
इसके बाद 24 अगस्त से 23 सितंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। प्राप्त दावों और आपत्तियों की सुनवाई तथा उनका निपटारा 24 अगस्त से 22 अक्टूबर 2026 के बीच किया जाएगा। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद महाराष्ट्र की अंतिम मतदाता सूची 27 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी। यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के माध्यम से दी गई है।





