- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई आजाद मैदान:...
मुंबई आजाद मैदान: फिलिस्तीन समर्थन प्रदर्शन, इजराइल समर्थक बच्चे को बाहर निकाला

MUMBAI मुंबई : ऐतिहासिक आजाद मैदान में बुधवार को लेफ्ट पार्टियों के बैनर तले इजराइल के विरोध और गाजा एवं फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने फिलिस्तीन की आजादी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जब एक बच्चे ने भगवा शॉल ओढ़कर और हाथ में भारत का तिरंगा लिए इजराइल के समर्थन में नारे लगाए, तो उसे बाहर निकाल दिया गया। जानकारी के मुताबिक, बच्चा इजराइल का समर्थन करने के लिए आया था और उसने टीवी 9 भारतवर्ष से बातचीत में बताया कि वह मौजूदा हालात में भारत के पक्ष में खड़ा होना चाहता है। बच्चे ने कहा कि उसे गूगल के माध्यम से आंदोलन की जानकारी मिली और उसे लगा कि यह देश विरोधी है, इसलिए उसने विरोध जताने के लिए आजाद मैदान पहुंचा।
प्रदर्शन के दौरान फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने बच्चे को घेर लिया और जोर देकर कहा कि इजराइल द्वारा गाजा में मासूम बच्चों और नागरिकों की हत्या अमानवीय है। उन्होंने भारत सरकार से आग्रह किया कि वह इजराइल का समर्थन छोड़कर फिलिस्तीन के साथ खड़ा हो। इस प्रदर्शन के पीछे लगातार जारी गाजा संकट का प्रभाव देखा जा रहा है। 7 अक्टूबर 2023 को हमास के लड़ाकों ने इजराइल पर हमला किया, जिसमें लगभग 1200 लोग मारे गए और 250 लोग बंधक बने। इसके बाद इजराइल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा शहर को भारी नुकसान पहुंचाया। अब तक इजराइली हमलों में लगभग 60 हजार लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
भारत में यह कोई पहला मौका नहीं है जब इजराइल का विरोध और फिलिस्तीन का समर्थन किया गया हो। इससे पहले भी कई मुस्लिम संगठन और राजनीतिक नेताओं ने इस मुद्दे पर प्रदर्शन किए हैं और इजराइल की कार्रवाई को अमानवीय करार दिया है। प्रदर्शन के दौरान फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने न केवल गाजा में होने वाले हिंसक घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाई, बल्कि भारत सरकार से मांग की कि वह अपने कूटनीतिक रुख में बदलाव करे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिलिस्तीन का समर्थन सुनिश्चित करे।





