- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: अहिल्यानगर में...
महाराष्ट्र
Mumbai: अहिल्यानगर में टक्कर से मचा हड़कंप, 12 लोग हुए घायल
Admindelhi1
6 Jun 2025 10:31 AM IST

x
मुंबई: अहिल्यानगर जिले नगर -मनमाड़ हाईवे पर कोल्हार इलाके में प्रवरा नदी के पुल पर गुरुवार को सुबह दो वाहनों की टक्कर में 12 लोग घायल हो गए। इस घटना में सभी घायलों को लोनी के प्रवर ग्रामीण अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार आज सुबह एक कार में कर्नाटक यात्री शिरडी में साईबाबा का दर्शन करने जा रहे थे। दूसरी कार में मध्यप्रदेश के यात्री शिरडी से साईबाबा का दर्शन कर लौट रहे थे। अचानक दोनों कारों की रहाता तहसील के कोल्हार इलाके में स्थित प्रवरा नदी के पुल पर आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
इस घटना में दोनों कार पलट गई, जिससे 12 लोग घायल हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने दोनों वाहनों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और इनमें से 12 घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
Tagsमुंबईअहिल्यानगरटक्करहड़कंप12 लोगघायलMumbaiAhilyanagarcollisioncommotion12 peopleinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





