- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: इलेक्ट्रॉनिक...
महाराष्ट्र
Mumbai: इलेक्ट्रॉनिक सामान के शोरूम में लगी भीषण आग ,दमकल की 12 गाड़ियां मोजूद
Tara Tandi
29 April 2025 10:38 AM IST

x
Mumbai मुंबई : मुंबई के उपनगरीय बांद्रा इलाके में इलेक्ट्रॉनिक सामान के शोरूम वाली एक इमारत में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की इस घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं मिली है। महानगर में भीषण आग लगने की यह पिछले दो दिन में लगातार दूसरी घटना है। इससे एक दिन पहले रविवार को बलार्ड एस्टेट इलाके में उस इमारत में भीषण आग लग गई थी जहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कार्यालय है।
अधिकारियों ने बताया कि बांद्रा पश्चिम इलाके में स्थित बहुमंजिला इमारत में मंगलवार को आग लगने की सूचना तड़के करीब चार बजकर 10 मिनट पर मिली। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग इमारत के भूमिगत तल तक सीमित रही। अधिकारी ने बताया कि दमकल की 12 गाड़ियां और अग्निशमन संबंधी अन्य वाहन मौके पर हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। अग्निशमन विभाग ने सुबह करीब चार बजकर 49 मिनट पर आग का स्तर बढक़र ‘तीन’ होने की जानकारी दी जो अधिक गंभीर श्रेणी में आता है। अधिकारी ने बताया कि अन्य एजेंसियों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
TagsMumbai इलेक्ट्रॉनिक सामानशोरूम लगी भीषण आगदमकल 2 गाड़ियां मोजूदMumbai: Huge fire breaks out in electronic goods showroom12 fire engines presentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





