महाराष्ट्र

Mumbai: इलाके में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

Sarita
10 March 2025 7:22 AM IST
Mumbai: इलाके में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
x
Mumbai मुंबई: मुंबई के गोरेगांव इलाके में भीषण आग लग गई है. यह आग फिल्म सिटी रोड के पास स्थित बागेश्वरी मंदिर के पास लगी है. आग की लपटें दूर-दूर तक फैलती नजर आ रही हैं. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग लगने का कारण भी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शाम 7:15 बजे फायर ब्रिगेड को गोरेगांव ईस्ट इलाके में आग लगने की सूचना मिली. आग लेवल-2 की है. आग की सूचना मिलते ही तुरंत दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया|
इसके साथ ही पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई. आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. गोरेगांव ईस्ट में रत्नागिरी होटल, फिल्म सिटी रोड के पास स्थित बागेश्वरी मंदिर के पास यह आग लगी है. जानकारी के मुताबिक, आग ग्राउंड फ्लोर की दुकानों, झोपड़ियों आदि तक ही सीमित है. फिलहाल आग को फैलने से रोकने और उस पर काबू पाने की कोशिशें की जा रही हैं|
Next Story