- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai News: धोबी घाट...

x
Mumbai News: दिवाली की रात महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में आग लगने की कई घटनाएं सामने आईं। मुंबई से सटे ठाणे के मुंब्रा इलाके के धोबी घाट में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आए और एहतियात के तौर पर आसपास के घरों को खाली करा लिया गया। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू हुईं। इसी तरह, दिवाली की रात हरियाणा के गुरुग्राम के राठीवास गांव में एक गोदाम में भीषण आग लग गई। यह तेजी से फैल गई और आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलने पर दमकल की छह गाड़ियां पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में आतिशबाजी के कारण एक इमारत में आग लगने से भी अफरा-तफरी मच गई। आग ने इमारत के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में जान-माल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
TagsMumbaiधोबी घाटआगअफरा-तफरी MumbaiDhobi Ghatfirepanic. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





