महाराष्ट्र

Mumbai: जलगांव में दर्दनाक सड़क हादसा, चार घायल अस्पताल में भर्ती

Admindelhi1
17 July 2026 2:33 PM IST
Mumbai: जलगांव में दर्दनाक सड़क हादसा, चार घायल अस्पताल में भर्ती
x
जलगांव सड़क हादसे में दो की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

मुंबई: महाराष्ट्र के जलगांव के जामनेर तहसील में गडेगांव के पास घाट इलाके में बीती रात दो वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। इस घटना की छानबीन मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घायलों को जलगांव के शासकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की छानबीन जामनेर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि जलगांव के रहने वाले छह लोग एक कार से बीती रात गडेगांव के घाट इलाके से गुजर रहे थे। अचानक उनकी कार घाट इलाके में सडक़ पर पार्क किए गए एक ट्रक से टकरा कर पलट गई। इस घटना में कार में सफर कर रहे इजराइल शेख इरफान (21) और पंकज हरीश बेंडवाल की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में प्रदीप उर्फ छोटू ओमप्रकाश परदेशी, गिरीश योगेश चव्हाण (21), गौरव राजू परदेशी और अनुज रामावत परदेशी (25) घायल हो गए। इन सभी को जलगांव के शासकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की छानबीन जारी है।

Next Story