महाराष्ट्र

Mumbai : निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत

Sanjna Verma
10 Jun 2024 12:45 PM IST
Mumbai : निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत
x
Mumbai मुंबई : मुंबई में पांच मंजिला एक निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। नगर निगम के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार रात 11 बजकर 10 मिनट पर विक्रोली इलाके के कैलाश businesspark में हुई।
अधिकारी ने बताया कि रविवार रात मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई थी। अधिकारी के मुताबिक, दमकल कर्मी सूचना मिलने के बाद जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा खतरनाक तरीके से लटका हुआ है जबकि छज्जे का कुछ हिस्सा गिर गया था।
उन्होंने कहा, दमकलकर्मियों ने खतरनाक तरीके से लटक रहे हिस्से को सावधानीपूर्वक हटाया। अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति (38) और 10 वर्षीय एक लड़के को राजावाड़ी hospital पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे पहले पांच जून को यहां माहिम इलाके में एक मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और एक अन्य घायल हुआ था।
Next Story