महाराष्ट्र

Mumbai: बेस्ट बस और कार की टक्कर से मालाबार हिल में महिला की मौत

Admindelhi1
12 Aug 2025 4:25 PM IST
Mumbai: बेस्ट बस और कार की टक्कर से मालाबार हिल में महिला की मौत
x

मुंबई: दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल इलाके में सह्याद्री स्टेट गेस्ट हाउस के सामने मंगलवार को सुबह बेस्ट बस और कार के बीच हुई टक्कर में एक महिला मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही मालाबार हिल पुलिस स्टेशन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला का शव बरामद जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले की गहन छानबीन पुलिस कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सुबह मालाबार इलाके में रहने वाली महिला नीता शाह मार्निंग वाक के लिए निकली थीं। सह्याद्रि गेस्ट हाउस के पास एक कार पहले से खड़ी थी। अचानक पीछे से आ रही बेस्ट बस ने कार को टक्कर मार दिया। महिला इन दोनों के चपेट में आ गईं। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मालाबार पुलिस स्टेशन की टीम ने बेस्ट बस चालक को हिरासत में लिया है और जांच जारी है।

Next Story