- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: महिला...
Mumbai: महिला सशक्तिकरण राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण: फडणवीस

मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के माध्यम से राज्य विकास पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका लाभ राज्य की महिलाओं को हो रहा है।
मुख्यमंत्री फडणवीस शनिवार को दादर स्थित योगी हाल में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत का लक्ष्य रखा है। यह विकास महिलाओं की भागीदारी के बिना संभव नहीं है। प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार के माध्यम से 'बेटी बचाओ' से लेकर 'लखपति दीदी' तक कई योजनाएं लागू की हैं। पिछले साल लखपति दीदी योजना के माध्यम से राज्य में 25 लाख बहनें करोड़पति बनीं और राज्य देश में पहले स्थान पर है। इस साल भी इतनी ही महिलाएं करोड़पति बनेंगी और एक करोड़ बहनों को 'लखपति दीदी' बनाने का लक्ष्य है ।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्य मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार, राज्य मंत्री मेघना बोर्डिकर साकोरे, स्थानीय प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।





