महाराष्ट्र

Inter-religious विवाह के प्रस्ताव का विरोध कर रहे पिता की हत्या

Sanjna Verma
21 Jun 2024 1:40 PM IST
Inter-religious  विवाह के प्रस्ताव का विरोध कर रहे पिता की हत्या
x
THANEठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुत्री के अंतरधार्मिक विवाह के प्रस्ताव का विरोध कर रहे 46 वर्षीय व्यक्ति की तीन लोगों ने कथित तौर पर हत्या कर दी. शुक्रवार को एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. POLICE के अनुसार, आरोपी अविनाश खैरात पीड़ित जाकिर मिया शेख की पुत्री से एकतरफा प्रेम करता था और उसके पिता की ओर से विवाह प्रस्ताव अस्वीकार करने के बाद भी वह लगातार उससे शादी करने की मांग कर रहा था.
अधिकारी ने बताया कि
EID
के त्यौहार के दिन अविनाश खैरात दो अन्य लोगों के साथ मिलकर कल्याण तालुका स्थित शेख के घर पहुंचा और धारदार हथियारों एवं लाठियों से उसपर जानलेवा हमला कर दिया.उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं समेत अन्य लोगों पर भी हमला किया. अधिकारी ने बताया कि तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है.
Next Story