- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Navi Mumbai: सड़क...

x
Navi Mumbai: नवी मुंबई में एक तेज़ रफ़्तार कार ने कुछ मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिसमें 23 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार तड़के खारघर इलाके में हीरानंदानी पुल पर हुई। मुंबई के धारावी इलाके से दोस्तों का एक समूह दोपहिया वाहनों पर लोनावाला जा रहा था, तभी एक तेज़ रफ़्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में मानव येलप्पा कुच्चीकोर्वे (23) नामक एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खारघर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और कार चालक की तलाश जारी है।
TagsNavi Mumbaiदुर्घटनाबाइक सवारमौतआठघायलNavi Mumbaiaccidentbike riderdeatheightinjured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





