मिज़ोरम

राहा पर प्यार लुटाती दिखीं मौसी

SANTOSI TANDI
29 April 2024 8:03 AM GMT
राहा पर प्यार लुटाती दिखीं मौसी
x
मुंबई : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अप्रैल 2022 में विवाह बंधन में बंधे थे। कपल ने उसी साल नवंबर में बेटी राहा कपूर का स्वागत किया। पिछले साल क्रिसमस के मौके पर दोनों ने राहा के चेहरे का खुलासा किया। राहा बी-टाउन के पॉपुलर स्टार किड्स में से एक बन गई हैं। राहा को हाल ही अपनी मौसी शाहीन भट्ट के साथ देखा गया, जब वह अपनी नानी-नाना सोनी राजदान व महेश भट्ट के घर गई थीं।
एक पैपराजी पेज की ओर से साझा किए गए वीडियो में शाहीन, राहा को प्यार से पकड़े हुए नजर आईं। उन्होंने राहा को अपनी बाहों में लिया था। राहा को उसके सिग्नेचर पिगटेल के साथ एक प्रिंटेड फ्रॉक पहने देखा गया। पैप्स ने मौके का फायदा उठाया और जूम करके राहा का चेहरा कैमरे में कैद कर लिया। इसके तमाम वीडियोज और फोटोज इंटरनेट पर शेयर किए गए।
इस पर लोगों ने रिएक्शन भी दी हैं। अभी कुछ दिन पहले आलिया को अपनी ननद एक्ट्रेस करीना कपूर खान के घर पर राहा के साथ स्पॉट किया गया था। रणबीर ने 27 अप्रैल को सूरत में 'कल्याण ज्वेलर्स' के एक ज्वेलरी शोरूम कहा था कि जब राहा पैदा हुई थी, तो सभी दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने बहुत सारी ज्वेलरी गिफ्ट की थी राहा को।
Next Story