पंजाब

गैंगस्टर नेटवर्क पर बड़ा वार, पंजाब पुलिस ने जब्त किए 11 हथियार

SHIDDHANT
19 Jun 2026 12:05 AM IST
गैंगस्टर नेटवर्क पर बड़ा वार, पंजाब पुलिस ने जब्त किए 11 हथियार
x
Amritsar अमृतसर: जाब पुलिस ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ‘गैंगस्टर ते वार’ अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय अपराध नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, पुर्तगाल में बैठे कुख्यात गैंगस्टर गोपी ब्रार से जुड़े एक नेटवर्क के जरिए 11 अत्याधुनिक हथियार भारत में अवैध रूप से भेजे गए थे। इन हथियारों को पुलिस ने सफल ऑपरेशन के दौरान जब्त कर लिया है। इसके साथ ही इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यह कार्रवाई राज्य में संगठित अपराध और अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को तोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क विदेश में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर भारत में सक्रिय था और हथियारों की सप्लाई के जरिए आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा था।
अधिकारियों का कहना है कि ‘गैंगस्टर ते वार’ अभियान के तहत ऐसे नेटवर्क की पहचान कर उन्हें खत्म करने की लगातार
कोशिश
की जा रही है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे रैकेट और उसके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच में जुटी है। पुलिस ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं, क्योंकि नेटवर्क के कई और लिंक सामने आने की संभावना है।
Next Story