राजस्थान

Bhilwara Dairy ने विश्व दुग्ध दिवस पर चलाया सरस जन जागरूकता अभियान

Gulabi Jagat
2 Jun 2026 7:18 PM IST
Bhilwara Dairy ने विश्व दुग्ध दिवस पर चलाया सरस जन जागरूकता अभियान
x

Bhilwara। भीलवाड़ा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (भीलवाड़ा डेयरी) द्वारा विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर “सरस जन जागरूकता अभियान” के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। डेयरी के प्रबंध संचालक त्रिभुवन पाटीदार ने बताया कि महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय, भीलवाड़ा के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों, उनके परिजनों, अस्पताल स्टाफ तथा डेयरी प्रबंधन के बाहर सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को निःशुल्क नमकीन छाछ के 200 एम.एल. पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को दुग्ध उत्पादों के प्रति जागरूक करना तथा गर्मी के मौसम में स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थों के उपयोग के लिए प्रेरित करना था। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने छाछ वितरण कार्यक्रम का लाभ उठाया और डेयरी की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर भीलवाड़ा डेयरी के प्रबंध संचालक, प्रभारी लेखा, प्रभारी विपणन, प्रभारी पार्लर सहित डेयरी विपणन विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा। डेयरी प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी आमजन के हित में इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Next Story