राजस्थान

उपभोक्ता कल्याण समिति ने की मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग

Gulabi Jagat
17 July 2026 8:51 PM IST
उपभोक्ता कल्याण समिति ने की मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग
x

Bhilwara, भीलवाड़ा । उपभोक्ता कल्याण समिति, राजस्थान के प्रदेश पदाधिकारियों ने शुक्रवार को विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर तिलकनगर स्थित सिद्धि विनायक हॉस्पिटल के सामने एक मकान के ऊपर से गुजर रही 11 केवी (11,000 वोल्ट) हाईटेंशन विद्युत लाइन को तत्काल हटाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की। समिति ने ज्ञापन में बताया कि तिलकनगर निवासी रतनलाल चंदेल के मकान के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है, जिससे उनके परिवार के जान-माल पर लगातार खतरा बना हुआ है। बरसात और तेज हवाओं के दौरान किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। समिति ने इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए विभाग से शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता ने मामले का जल्द निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई कराने का सकारात्मक आश्वासन दिया। समिति के प्रदेश संगठन मंत्री पंकज हेमराजानी ने बताया कि ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अशोक जैन, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुमार मारू, युवा प्रदेशाध्यक्ष अनिल पारीक, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सरगरा, एडवोकेट रतनलाल चंदेल तथा एडवोकेट ओमप्रकाश तेली उपस्थित रहे।

Next Story