राजस्थान

फुलेरा के रास्ते चलेगी सालासर सुपरफास्ट, 14 को बदला रहेगा मार्ग

Admindelhi1
13 Oct 2026 8:27 AM IST
फुलेरा के रास्ते चलेगी सालासर सुपरफास्ट, 14 को बदला रहेगा मार्ग
x
सालासर सुपरफास्ट 14 को बदले हुए रूट से फुलेरा होकर आएगी

जोधपुर: बीकानेर मंडल के लोहारू-परवेजपुर रेलखंड पर समपार फाटक संख्या 124 पर आरयूबी निर्माण के लिए 14 अक्टूबर को ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते जोधपुर से संबंधित दो रेलसेवाओं का संचालन प्रभावित रहेगा।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार कार्य के चलते ट्रेन संख्या 14824 रेवाड़ी-जोधपुर मेल एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को रेवाड़ी के बजाय लोहारू से चलेगी। इस कारण रेवाड़ी-लोहारू के बीच यह रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 22421 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सालासर सुपरफास्ट 14 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रतनगढ़-डेगाना की जगह परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर चलेगी। इस मार्ग पर ट्रेन का नारनौल,नीमकाथाना,रींगस,फुलेरा,कुचामन सिटी और मकराना में ठहराव रहेगा।

Next Story